बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- सेवा भारती द्वारा चंद्रलोक कालोनी सहित अन्य स्थानों पर संस्कार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिन केंद्रों पर गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाई जा रही है। रविवार को समाज सेवी पदम सिंह सोलंकी ने संस्कार केंद्र पर 125 बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अविनाश तायल ने बताया गया कि सेवा भारती की ओर से संचालित केंद्रों पर वंचित वर्ग के बच्चों को ना सिर्फ पढ़ाया जाता है, बल्कि उनकी अन्य जरूरतों का भी ख्याल रखा जाता है। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए उनको एतिहासिक जगहों का भ्रमण भी कराया जाता है। इस मौके पर सरवचन सिंह, मनीष गुप्ता, सतवीर सिंह, पूनम शर्मा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...