रांची, फरवरी 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चिलदाग स्थित जोड़ा तालाब के तट पर रविवार को ऐतिहासिक सती टुसू मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी रंग-बिरंगी और आकर्षक टुसू चौड़ल लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास ही इस मेले की नींव है। हमारे पूर्वजों की यह परंपरा अब हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने और नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान किया। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अमर कुमार चौधरी शामिल हुए। उन्होंने संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की। मेले का मुख्य आकर्षण 125 फीट ऊंचा विशाल टुसू रहा। इसके अलावा रंगारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.