गाजीपुर, फरवरी 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजा बढ़े है। इसमें कुल 1243 मरीजों के सेहत की जांच करते हुए चिकित्सकों ने दवाएं दी। चिकित्सकों ने मरीजों के परिजनों से कहा कि बदलते मौसम में सावधानी बरते। रात में और सुबह में हल्की ठंड पड़ रही है। इस दौरान सावधानी नहीं बरतने पर बीमारियों की चपेट में आ सकते है। एसीएमओ डा. मनोज कुमार ने बताया कि सीएचसी पीएचसी पर कुल 84 चिकित्सकों एवं 280 पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान टीम ने लक्षण मिलने पर टीबी के मरीजों को भी चिंहित किया। वहीं बच्चों के सेहत की जांच करते हुए कुपोषित बच्चों को भी चिंहित किया। उन्होने बताया कि कुल 1243 मरीजों का प...