कन्नौज, जनवरी 5 -- छिबरामऊ। सीडीओ की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें राजस्व विभाग से जुड़ी 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 99, पुलिस विभाग की 7, पूर्ति विभाग की 12, चकबंदी, बिजली, पीडब्ल्यूडी, जिला समाजकल्याण, जलनिगम और एलडीएम से जुड़ी एक-एक शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार मलिक, तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशू कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...