रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में सीएम छात्रव़ृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। मंगलवार को जिले के सातों विकासखंडों में कुल 1476 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1352 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 124 छात्र अनुपस्थित रहे। ऊधमसिंह नगर जिले में आयोजित सीएम छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले के सातों विकासखंडों में कुल 1476 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 1352 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 124 छात्र अनुपस्थित रहे। खटीमा में 138 में से 129 छात्र उपस्थित रहे और 9 अनुपस्थित रहे। सितारगंज में 229 में से 203 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 26 छात्र गैरहाजिर रहे। रुद्रपुर विकासखंड में 245 पंजीकृत छात्रों में से 230 उपस्थित और 15 अनुपस्थित रहे। गदरपुर में 172 मे...