बगहा, फरवरी 18 -- बेतिया, एक संवाददाता। कुमारबाग-बेतिया रेललाइन दोहरीकरण का निरीक्षण मंगलवार को संरक्षा आयुक्त गुरु प्रकाश ने स्पेशल ट्रेन से किया। 9.5 किमी लंबी रेललाइन दोहरीकरण का पहले मोटर ट्रॉली से सीआरएस ने निरीक्षण किया। इसके बाद 124 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नई रेललाइन पर ट्रेनें दौड़ीं। निरीक्षण का काम सफल रहने पर अधिकारियों खुशी जताई। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कुमारबाग-बेतिया रेल लाइन दोहरीकरण का निरीक्षण संरक्षा आयुक्त ने मोटर ट्रॉली से किया। इस दौरान उन्होंने कई सुझाव अधिकारियों को दिए। बहुत जल्द खरपोखरा से बगहा, बेतिया से मझौलिया और मुजफ्फरपुर से कपरपुरा तक रेल दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तीनों जगहों पर काम पूरा होने के साथ समस्तीपुर-वाल्मीकिनगर रेलखंड के दोहरीकरण हो जाएगा। इससे रेललाइन पर ट्रेनों की...