फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। बंदरों को पकड़े जाने का अभियान शनिवार को भी चलता रहा। इस दौरान मथुरा की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए 123 बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा। टीम लीटर किस्मुद्दीन ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से शनिवार को 42 बंदरों को पकड़ा गया जबकि प्रधान डाकघर में भी अभियान चलाया गया जिसके दौरान यहां से 81 बंदरों को पकड़ा गया। बताया कि अब तक रेलवे स्टेशन, मनोरंज क्लब, पुलिस लाइन सहित प्रधान डाकघर में अभियान चलाया जा सका है, जिसके तहत अब तक शहर के 619 बंदरों को पकड़ा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...