मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार पटना के आलोक में निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 25 प्रतिशत नि:शुल्क नामांकन अन्तर्गत, नामांकन के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर किये गये आवेदनों का रेन्डमाइजेशन किया गया। सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मुंगेर, कुणाल गौरव, की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा, कार्यालय मुंगेर में राज्य कार्यालय की देखरेख में रेन्डमाइजेशन किया गया। रेन्डमाइजेशन में जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रा. शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) आनंद वर्मा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी हुलास राम एवं स्थापना शाखा के विभिन्न कर्मी, कई विद्यालय संचालक एवं अभिभावक उपस्थिति थे। इस रेंडमाइजेशन में मुंगेर के विभिन्न प्रखंडों के द्वारा 377 बच्चों का सत्यापन हुआ और प्राइवेट स्...