प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज। प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं संस्थानों की प्रक्रियाओं को डिजिटल, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग की ओर से लागू की गई समर्थ प्रणाली पर 12109 शिक्षक अपना विवरण अपलोड कर चुके हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज के अनुसार पोर्टल पर पंजीकृत 12,109 शिक्षकों ने 53,576 शोध पत्र अपलोड किए गए हैं, जो उनकी अकादमिक सक्रियता को दर्शाता है। 709 शोध परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 350 परियोजनाएं प्रगति पर हैं। 392 शिक्षकों ने कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम प्रक्रिया आरंभ की है, जिनमें से 20 आवेदन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) को प्रस्तुत किए जा चुके हैं। 256 महाविद्यालयों में आईक्यूएसी का गठन हो चुका है, तथा 1048 आईक्यूएसी सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.