पटना, नवम्बर 6 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया कि 121 में से 100 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार का कोई भी सदस्य इस बार विधायक नहीं बनेगा। सम्राट ने कहा कि इस बार 2010 के विधानसभा चुनाव का भी रिकॉर्ड टूटने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता सम्राट चौधरी ने गुरुवार शाम को पटना में पार्टी के मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार जताया। बता दें कि 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को पहले चरण में वोट डाले गए। शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पहले फेज में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.