शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- बिजली निगम में बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही छूट को लेकर अंतिम दिन ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। जिले के सभी सब डिवीजन कार्यालयों में बकाएदार उपभोक्ताओं की सुबह से भीड़ होना शुरू हो गयी, जो देर शाम तक चलती रही। जिले के अल्हागंज से लेकर खुटार तक के बिजली निगम के दफ्तरों में भारी भीड़ रही। अल्हागंज में सुबह बिजली निगम का सर्वर ठीक रहा, जिस कारण नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी तरह बाईवाग डिवीजन में दोपहर बाद तक उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा करते हुए करीब 80 लाख रूपए का राजस्व जमा किया। वहीं खुटार में 150 ओटीएस हो गए 20 लाख का राजस्व जमा किया। वहीं रोजा में जेई अजय यादव के नेत्रत्व में 30 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर करीब पांच लाख का राजस्व जमा किया। वहीं जलालाबाद में करीब 22 कैंप लगाए गए हैं, जिन पर करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.