रुडकी, फरवरी 24 -- भगवानपुर। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भगवानपुर पुलिस ने मंगलवार को सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आकर क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों, घरेलू नौकरों तथा फैक्ट्रियों, कोल्हुओं और ठेलियों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का सत्यापन किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में गठित कई टीमों ने काली नदी, मंडावर चेकपोस्ट और चांद कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान 120 लोगों का सत्यापन किया गया। वहीं, किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 14 मकान स्वामियों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए, कुल 1 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर कार्रवाई जारी रहेगी और यह अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दु...