मुंगेर, फरवरी 11 -- धरहरा,एक संवाददाता। लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनकोठिया मोड़ के पास से 120 लीटर महुआ शराब बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, पोखरिया गांव के दो युवक महुआ शराब की बड़ी खेप लेकर बाइक से मनकोठिया की ओर से पोखरिया जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनकोठिया मोड़ के पास घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पोखरिया निवासी मनखुश कुमार को 120 लीटर महुआ शराब और बाइक के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी दिलखुश कुमार पुलिस को चकमा देते हुए फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरा...