बलिया, दिसम्बर 10 -- मनियर। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को सिवान (बिहार) के असाव थाना क्षेत्र के दियरा टूकड़ा नम्बर एक निवासी संतोष राजभर उर्फ भुवर, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी मुन्ना गोड़ और विरेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 120 लीटर कच्ची दारु के साथ ही यूरिया, नौसादर, फिटकरी, नमक और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि भुवर पर पहले से एक आबकारी अधिनियम का केस दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ कौशल पाठक एसआई विजय शुक्ला व अंकित यादव, सिपाही अभिषेक सिंह, कमला यादव, आलोक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...