मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाने की पुलिस ने कुख्यात शराब माफिया अजय झा उर्फ बबुआ डॉन को गिरफ्तार कर लिया है। वह शहर से स्मैक की खेप लेकर बाइक से जा रहा था। उसके पास से 120 पुड़िया स्मैक और लोडेड पिस्टल मिला है। सकरा थाना क्षेत्र के गंगटी धर्मागतपुर गांव निवासी शातिर कई कांडों में वांछित है। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर के विभिन्न थानों में 25 से अधिक केस दर्ज है। 14 केस सकरा थाने में हैं, इसके अलावा मिठनपुरा, सिमरी और मुसरीघरारी सहित अन्य थानों में भी शराब और आर्म्स एक्ट सहित अन्य केस हैं। मिठनपुरा थाने की पुलिस ने रविवार को मस्जिद चौक के पास से वाहन जांच के दौरान उसे पकड़ा। पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। ग्रामीण एसपी विद्या सागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.