देवघर, जून 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। त्रिकुटाचल पर्वत की तराई में अवस्थित ग्राम सिरसा नुनथर, बसडीहा, देवघर के औघड़ पीर अजयनाथ बाबा आश्रम मैदान में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, रामधुन सकीर्तन का विराट आयोजन किया जा रहा है। यह बात की जानकारी महारुद्र यज्ञ में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवी सुशोभित झा ने दी। सुशोभित झा ने कहा कि औघड़ अजयनाथ बाबा की अगुआई में आयोजित यह यज्ञ गुरुवार 12 जुन 2025 से आरंभ होकर शुक्रवार 20 जुन 2025 को संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि देवाधिदेव महादेव से प्रेरणा लेकर इस शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ के अनुष्ठान का निर्णय लिया गया है। कहा कि 12 जुन गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ महारुद्र यज्ञ का श्री गणेश किया जाएगा। उसके बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणिमंथन, हवन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.