जौनपुर, फरवरी 10 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राघवेंद्र सरकार भगवान श्रीराम के बाल विग्रह अयोध्या धाम में विराजमान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथा में राजन महाराज अपनी वाणी से अमृत वर्षा करेंगे। आयोजन रामलीला मैदान में 12 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। वहीं कथा के एक दिन पूर्व 11 फरवरी को हनुमान गढ़ी सरकार से कलश यात्रा निकाली जाएगी। नगर में प्रस्तावित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। पहली बार नगर में इतने बड़े स्तर पर श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उमंग और आस्था देखी जा रही है। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर नगर व क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.