पटना, मई 25 -- विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बिहार की राजनीति में बीती रात तब सियासी भूचाल आ गया, जब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव नामक युवती के साथ तस्वीर पोस्ट की गई। इसमें तेज ने बताया कि वह और अनुष्का यादव पिछले 12 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर कई नेताओं तक ने तेज प्रताप के जरिए आरजेडी पर हमला बोला था। रविवार को कड़ा लालू यादव ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए तेज प्रताप को छह साल के लिए न सिर्फ पार्टी से निष्कासित कर दिया, बल्कि बेटे को परिवार से भी दूर करने का ऐलान किया।तेज का वो पोस्ट, जिससे मच गया हंगामा शनिवार शाम को तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया। इसमें वह एक अनुष्का यादव नामक की युवती के साथ दिखाई दे रहे थे। पोस्ट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.