फरीदाबाद, जनवरी 30 -- पलवल, संवाददाता। पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए हथीन ने 12 साल से फरार 5 हजार के इनामी आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा। आरोपी वर्ष 2015 से उद्घोषित अपराधी घोषित था। एसपी पलवल वरुण सिंगला के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत सीआईए (एवीटी) हथीन टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार फील्ड वर्क के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और 29 जनवरी को महाराष्ट्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामला 2 अक्तूबर 2014 का है, जब आलीमेव गांव में एक दुकान पर बैठे आस मोहम्मद को कुछ लोगों ने घेर लिया था। विवाद के दौरान आरोपी मुबीन ने देशी कट्टे से फायर किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना बहीन में हत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.