बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- 12 साल बाद एसकेआर कॉलेज में मिला स्थायी प्राचार्य शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। करीब 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बरबीघा के श्रीकृष्ण राम रुचि कॉलेज को स्थाई प्राचार्य मिला है। शुक्रवार को प्रोफेसर (डॉ) संजय कुमार ने कॉलेज के नयी स्थाई प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। डॉ संजय कुमार का चयन बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा किया गया है। इससे पहले वे राजेंद्र कॉलेज, छपरा में भूगोल के विभागाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित थे। नये प्राचार्य ने कहा कि आमजनों के सहयोग से बेपटरी हो चुकी उच्च शिक्षा की व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आंतरिक परीक्षा तथा अन्य परीक्षाओं में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग कर नकल करने पर सख्त पाबंदी लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.