जमशेदपुर, जनवरी 9 -- पटमदा प्रखंड की काश्मार पंचायत अंतर्गत गोलकाटा गांव की तीन किमी ग्रामीण सड़क इन दिनों अपना अस्तित्व खोने लगी है। 2014 में करोड़ों की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क से कालीकरण की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और सड़क पर सिर्फ पत्थर दिखाई देने लगा है। करीब 12 साल बीतने के बाद भी आजतक न तो सड़क की मरम्मत की गई है और न ही पुननिर्माण के लिए किसी तरह का प्रयास किया गया। इसके कारण गोलाकाटा गांव समेत आसपास के ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सड़क पर कई जगहों में बड़े-बड़े गढ्ढे भी बन गए हैं। बरसात में गढ्ढे में पानी जमा हो जाता है और बाद में कीचड़ में तब्दील हो जाता है। पथरीली सड़क पर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों, किसान व मजदूरों का रोज आवागमन मुश्किलों भरा हो गया है। सबसे अधिक परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.