हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी। कमलुवागांजा में मंगलवार को सड़क हादसे में पिता के साथ ही जान गंवाने वाले 12 साल के मासूम भूपेंद्र के सपने भी ट्रक ने कुचल डाले। हादसा इतना भयावह था कि भूपेंद्र के पिता जय सिंह मौर्य का सिर ट्रक के अगले पहिए से बुरी तरह कुचल गया। जबकि भूपेंद्र और उसके दोस्त शिवम ने अस्पताल में दम तोड़ा। भूपेंद्र के कहने पर ही शिवम भी बाइक पर बैठकर बाजार जा रहा था। लेकिन किसको पता था कि तीनों अब वापस नहीं लौटेंगे। मृतक भूपेंद्र के चाचा रामप्रसाद और मामा शिव कुमार ने बताया कि वह अपने पिता से कई दिनों से नई कॉपियां खरीदने की मांग कर रहा था। मंगलवार दोपहर को पिता जय सिंह ने भूपेंद्र से बाजार चलने को कहा। भूपेंद्र ने पड़ोसी अपने दोस्त शिवम को भी साथ में चलने को कहा तो वह भी राजी हो गया। घर से निकलने के एक घंटे बाद ही मनहूस खबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.