हरदोई, फरवरी 22 -- हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के सनेही गांव में शनिवार शाम एक बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर मिट्टी लेने गई थी पर लौटने के बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सनेही गांव निवासी गुड्डू की बेटी प्रियांशी 12 वर्षीय जंगल की ओर मिट्टी लेने गई थी। घर वापस आने के कुछ देर बाद उसे उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई और हालत तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति बताई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने विषाक्त...