मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोकभवन ने बीआरएबीयू से 12 शिकायतों पर जवाब मांगा है। इसमें प्रो. सुनील कुमार की भी शिकायत है। प्रो. सुनील ने सोशल साइंस डीन नहीं बनाने पर लोकभवन में शिकायत की थी। इनकी शिकायत पर इससे पहले भी लोकभवन से पत्र विवि प्रशासन को जारी हो चुका है। लोकभवन से आये पत्र में एमजेके कॉलेज बेतिया में भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर भी जवाब मांगा गया है। इसके अलावा बीआरएबीयू में शिक्षकों के द्वारा किये गए कॉपी मूल्यांकन का भुगतान नहीं होने, एलएलबी के सत्र के देर होने, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज घोड़ासहन में प्राचार्य के द्वारा वित्तीय अनियमिता आदि की शिकायत पर जवाब देने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...