संतकबीरनगर, सितम्बर 28 -- संतकबीरनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत शनिवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद की कक्षा 12 वीं की छात्रा रिदा ए फातिमा को 01 दिन का महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। थानाध्यक्ष बनकर रिदा ए फातिमा ने थाने पर उपस्थित होकर जनसुनवाई की तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच कर कार्रवाई के लिए अधीनस्थों को आदेशित किया। इसके बाद छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, एफआईआर पंजीकरण की प्रक्रिया, महिला अपराधों से सम्बंधित कानूनी प्रावधान तथा 1090, 1930 व 112,1098,108,181, डायल सेवा की जानकारी दी गई। आश्वस्त किया कि महिलाएं एवं छात्राएं निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.