मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- मधुबन,निसं। मधुबन पुलिस ने मेहसी थाना के सहयोग से 12 वर्षों से फरार चल रहे लूटकांड के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव मौआर व केस के अनुसंधानकर्ता विनोद कुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के बथना ग्राम का इंदल सहनी है। गिरफ्तार बदमाश पर मधुबन सहित मोतीपुर,मेहसी व पकड़ीदयाल थाने में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। मधुबन-चकिया रोड में उसने 10 सितंबर 2013 को चकिया थाना के बनरझूला ग्राम के रामविलास साह के ट्रैक्टर को लूट लिया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश पर मधुबन थाने में कांड संख्या-158/13 दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्...