बेगुसराय, फरवरी 23 -- बेगूसराय,निज संवाददाता। वर्ष 2012 में एकम्बा मौजा के 2032 खेसरा के लगभग 1500 एकड़ जमीन वन विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था लेकिन 12 वर्षों के बाद भी वन विभाग के द्वारा किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया गया है। इससे विदेशी पक्षियों की संभावित आवक नहीं बढ़ सकी है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि कांवर क्षेत्र विकास के लिए हर वर्ष सरकार द्वारा राशि दी जाती है जिसका वन विभाग द्वारा वारा न्यारा किया जाता है। पौधरोपण के नाम पर लाखों रुपए विभाग द्वारा खर्च किया जाता है लेकिन कांवर क्षेत्र में दिनों दिन वृक्षों की कमी देखी जा रही है। कावर क्षेत्र में पेड़ों की कटाई बदस्तूर जारी है। डीएफओ अभिषेक कुमार ने बताया कि कांवर झील क्षेत्र के वन विभाग को हस्तांतरित जमीन पर विकास के लिए विभाग को प्रस्ताव भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.