गंगापार, फरवरी 9 -- एक दर्जन आरोपियों ने जमीन के विवाद में महिला व उसकी दो बेटियों को जातिसूचक गालियाँ देते हुए पीटा, तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के हंड़िया गाँव निवासिनी श्यामलली पत्नी सुरेश भारतीय ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोस के गाँव गोरैया खुर्द गाँव निवासी विष्णु कांत गुप्ता, चंद्र कांत गुप्ता, इंद्र कांत गुप्ता, राम सागर गुप्ता व उनकी बेटी सपना, इनके परिवार की चार महिलायें व बरमदीन गुप्ता के दो भांजे उनके दरवाजे पर एक राय होकर जातिसूचक गालियाँ देते हुए आये और महिला को बुरी तरह मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर महिला की बेटियां आंचल और प्रियंका बीच बचाव के लिए आयीं, ...