भागलपुर, फरवरी 16 -- सहरसा। होली पर्व को लेकर सहरसा पुलिस की अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। सदर थाना क्षेत्र पुलिस ने बीते रात टीओपी दो अंतर्गत बटराहा प्रोफेसर कॉलोनी में छापेमारी कर एक किराये के मकान से 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करने मे सफलता प्राप्त किया है।हालांकि पुलिस को देखकर कारोबारी विनित मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 16 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया साथ हीं एक होंडा एसपी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...