सीवान, फरवरी 11 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के अरूआं गांव के श्मशान में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज मंजीत राम बताया जाता है। तलाशी में उसके पास से पुलिस ने प्लास्टिक के एक उजला थैला से कुल 12 लीटर अंग्रेजी बरामद किया है।पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज को मंगलवार को जेल भेज दिया।इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसमें गिरफ्तार धंधेबाज अरूआं गांव के मंजीत राम व रोहित सिंह तथा महम्मदपुर के सोनू सिंह को आरोपित किया गया है। पुलिस अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...