पाकुड़, फरवरी 22 -- जिला गव्य विकास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने 12 लाभुकों के बीच गाय का वितरण किया। इस अवसर पर लाभुकों के बीच विटामिन, कैल्शियम एवं मिनरल मिक्सचर का भी वितरण किया गया, ताकि पशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि यह योजना ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने तथा पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे लाभुकों की आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने लाभुकों से पशुओं की समुचित देखभाल, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की, ताकि योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.