बगहा, जनवरी 22 -- बेतिया। उज्जैन टोला वार्ड नं. 23 निवासी टेंट व्यवसायी आलमगीर अशरफ ने 12 लाख 75 हजार रुपये की ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी है।अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि आलमगीर अशरफ की शिकायत पर जितेन्द्र कुमार ओझा को नामजद किया गया है। छानबीन की जा रही है। एफआईआर में आलमगीर अशरफ ने बताया है कि जितेन्द्र कुमार ओझा कलेक्ट्रेट में भोजन-पानी की सप्लाई करने के लिए उनसे 12 लाख 75 हजार रुपये लिए। वर्ष 2021 से वे पैसा मांग रहे हैं। लेकिन अब तक उसने रुपये नहीं लौटाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...