देवघर, फरवरी 2 -- देवघर कार्यालय संवाददाता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को आम बजट पेश किया गया। बजट ने 20 किलोमीटर लंबे देवघर में डढ़वा रिवर फ्रंट के निर्माण का रास्ता खोल दिया है। लगभग 2 वर्ष पूर्व इसकी स्वीकृति प्रदान की गयी थी। बजट में इरिगेशन लिंक के प्रावधान से इसका रास्ता साफ हुआ है। आम बजट को लोगों ने समावेशी विकासोन्मुख बताया। आमलोगों ने कहा कि विकसित भारत निर्माण का संकल्प बजट में समाहित है। केंद्रीय बजट में कराधान, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामकीय ढांचे जैसे छह क्षेत्रों में सुधारों की शुरुआत पर फोकस किया गया है। देवघरवासियों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में उद्योग, किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग, मध्यम वर्ग पर विशेष रूप से बजट को केंद्रित रखा है। देवघरवासियों ने वित्त मंत्...