घाटशिला, फरवरी 11 -- मुसाबनी, संवाददाता। 12 मौजा केन्दाडीह माइंस समन्वय समिति के अध्यक्ष मेघराय सोरेन का नेतृत्व में बैठक हुई। इस बैठक में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की केन्दाडीह माइंस प्रबंधन से सोमवार को माइंस में हुई दुर्घटना, जिसमें तीन मज़दूर घायल हो गए थे, इस विषय पर चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख सह समिति के विशेष सलाहकार रामदेव हेंब्रम एवं समिति के महासचिव सुखलाल हेंब्रम उपस्थित थे। उन्होंने बैठक में कहा कि सभी ग्राम प्रधान ने सख्ती के साथ कंपनी प्रबंधन को सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए काम करने की चेतावनी दी है। वार्ता के क्रम में माइंस प्रबंधक एस संपत कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सत्येंद्र कुमार, एसके खेतान मानव संसाधन प्रबंधन कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीनिवासन ने समिति के बातों को गंभीरता से समझते ह...