नई दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली की भाजपा सरकार ने 12 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) और 13 दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बदलने के आदेश जारी किए हैं। इस मॉडिफिकेशन (संशोधन) की कुल लागत 2.55 करोड़ रुपये होगी। चीफ इंजीनियर ने स्वास्थ्य के विशेष सचिव को बुनियादी ढांचे को मंजूरी के लिए लिखे पत्र में रेखांकित किया है कि मॉडिफिकेशन को तत्काल आधार पर पूरा किया जाना है। पत्र में लिखा है, 'दिल्ली सरकार के उच्चतम स्तर पर और उससे परे भी इनकी निगरानी की जा रही है और इन्हें इस तरह के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी और यूएएएम भवनों के लिए मॉडल के रूप में माना जा रहा है।' जिन 12 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक को मॉडिफाई किया जाना है वो नई दिल्ली और मध्य जिले में अनधिकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.