हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की जड़ें किस कदर गहरी हैं, इसका जीता जागता उदाहरण जिले का स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिल रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सीएमओ कार्यालय में तैनात किसी महिला बाबू को एंटी करप्शन द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। इससे पहले वर्ष 2024 जुलाई महीने में भी सीएमओ दफ्तार में तैनात एक महिला लिपिक को विजिलेंस आगरा यूनिट की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन यूनिट अलीगढ़ की टीम द्वारा सोमवार को जाल बिछाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला लिपिक को बी फार्मा प्रशिक्षु को इंटर्नशिप कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलांटमेंट किए जाने के नाम पर 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। महिला बाबू की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.