पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आगामी 12 मार्च से गर्मी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसा पूर्वानुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स में किया गया है। इंडेक्स के अनुसार 11 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उधर 12 मार्च से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। इस बीच 15 मार्च तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और धूप तीखी होती चली जाएगी। इधर रविवार को सुबह ठंड महसूस किया गया लेकिन दिन के खुलते खुलते गर्मी बढ़ती चली गई। आने वाले समय में गर्मी बढ़ने के आसार है...