मधुबनी, नवम्बर 11 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। मधुबनी में मंगलवार को सुबह में मतदाताओं की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे - वैसे वोटरों का कारवां भी बढ़ता गया। मगर दिन के करीब 12 बजे के बाद मतदान केन्द्र पर 10 से 20 वोटर ही नजर आए। बिस्फी विधान सभा के नाजिरपुर, कनैल, सेराम, जितवारपुर, सौराठ में भी कमोबेश यहीं स्थिति देखने को मिली। वहीं बेनीपट्टी विधानसभा के कपसिया, नागदह, लोहा, बलाइन, परोल, अरेर आदि बूथों पर भी दिन 1 बजे तक मतदाताओं की संख्या में काफी कमी देखी गई। अधिकतर मतदाता 12 बजे तक अपना मतदान कर लौट चुके थे। वहीं राजनगर के हरिनगर, बेल्हवार, शिवीपट्टी आदि बूथों पर सुबह में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। हालांकि तीनों विधानसभा के अधिकांश बूथों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की कतारें ज्यादा लंबी दिखीं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.