अंबेडकर नगर, दिसम्बर 18 -- जलालपुर, संवाददाता। जमीन खरीद को लेकर एक महिला को भारी धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है। सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के करसारी गांव निवासी कंचन सोनी पत्नी दिलीप सोनी ने जलालपुर क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसने त्रिभुवन नाथ मौर्य से गाटा संख्या 627(क), रकबा 0.0360 हेक्टेयर, जो जलालपुर रामगढ़ मार्ग पर स्थित है, को 27 सितंबर 2023 को 12 लाख रुपये में खरीदा था। इसमें छह लाख रुपये विक्रेता के खाते में तथा छह लाख रुपये गवाहों के समक्ष नकद दिए गए थे। कंचन सोनी का आरोप है कि विक्रेता ने धोखे से उसे वह भूमि बेच दी, जिसमें वास्तविक रूप से केवल डेढ़ फुट जमीन बची थी, वह भी दूसरे के कब्जे में। शेष भूमि विक्रेता के भाई रामदुलार मौर्य के हिस्से में थी। जब पीड़ि...