सीवान, फरवरी 1 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित बीआरसी केंद्र पर शनिवार को क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कुमार अभिषेक के नेतृत्व में किया गया। बैठक में जिले से पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के पीओसीडी (पीरामल) पूर्णिमा सिंह एवं भीवीडीएस जावेद मियांदाद ने आगामी 12 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान को लेकर प्रधानाध्यापकों को विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एमडीए अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करना है। इसके लिए निर्धारित तिथि पर लक्षित आबादी को दवा खिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से अपील की कि वे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.