दुमका, फरवरी 17 -- जामा। प्रतिनिधि 12 फरवरी से लापता गिरिडीह जिला के एक ट्रक चालक का शव जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदिया पंचायत के बेदिया गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है। पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। प्रथम दृष्टया में ट्रक चालक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने की आशंका जताई गई है। कुएं में शव मिलने की सूचना पर आसपास गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार जामा के बेदिया गांव के कुएं से बरामद शव की पहचान गिरिडीह जिला के बाटी थाना अन्तर्गत कुसैया गांव निवासी दीपक कुमार यादव(22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ट्रक चालक था। 12 फरवरी को साहिबगंज जिला से गाड़ी खाली कर दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) जा रहा था। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.