बरेली, फरवरी 3 -- बरेली । श्रम कानूनों की बहाली को लेकर इन्टक व सीटू आदि श्रम महासंघों और स्वतंत्र फेडरेशनों के आह्वान पर 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को श्रमिक प्रतिनिधियों का संयुक्त कन्वेंशन नेहरू युवा केंद्र में बुलाया गया है। इन्टक के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मेहता ने इस संबंध में मंगलवार को बैठक कर हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई। बैठक में डॉ रवि नागर, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, राजीव शांत, लक्ष्मण सिंह राना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...