मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। 11 सूत्री मांगों को लेकर मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मी 12 फरवरी को एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेंगे। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह के मुताबिक नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर 11 फरवरी तक का समय दिया गया है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो मुजफ्फरपुर समेत राज्यभर में नगर निकाय के कर्मियों का आंदोलन होगा। मांगों में दैनिक व संविदा कर्मियों को स्थायी करने के साथ ही सातवें वेतनमान से जुड़ी अंतर राशि का भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति को लागू करने, सरकारी कर्मियों के समान पारिवारिक पेंशन देने व अन्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.