बांका, फरवरी 9 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट स्थित इंटक कार्यालय में रविवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला इंटक अध्यक्ष विनय कापरी ने की। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे मजदूर विरोधी नए श्रम कानूनों के खिलाफ सभी ट्रेड यूनियन एकजुट होकर सड़क पर उतरेंगे और जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर, श्रमिक, कामगार एवं कर्मचारी वर्ग की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है। सभी उपस्थित श्रमिक संगठनों के नेताओं ने एक स्वर में इस आंदोलन को सफल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.