हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 12 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम राजकीय आईटीआई परिसर, में संपन्न होगा, जिसमें 51 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम भास्कर ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। समारोह में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी जोड़ों को विवाह सामग्री, उपहार एवं 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि का...