संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारी दस सूत्री मांगों को लेकर 12 फरवरी को प्रदेश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। निजीकरण का फैसला वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पदाधिकारी आर्यन कुमार ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की औपचारिक नोटिस प्रबंधन को सौंप दी गई है। मांगों में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय को तत्काल वापस लेना शामिल है। रंजन कुमार ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ पिछले 436 दिनों से संघर्षरत बिजली कर्मियों का मनोबल अन्य संगठनों के मिल रहे समर्थन के कारण अत्यंत ऊँचा है। किसान संगठनों और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का साथ इस आंदोलन को नई मजबूती दे रहा है। विरोध प्रदर्शन में किसान संगठन और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि भी बिजली कर्मियो...