बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी श्रमिक संघ एटक संगठन की जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय आवाहन पर मालवीय आवास गृह पर लंबित मांगें पूरी कराने के लिए प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का ज्यादा शोषण हो रहा है। मानदेय के नाम पर अपमान किया जा रहा है। 10 वर्षों से मानदेय में वृद्धि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...