रामगढ़, फरवरी 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ हजारीबाग क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव रणविजय सिंह ने कहा है 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल राजनीतिक से प्रेरित है और बीएमएस इसका समर्थन नहीं करती है। यह हड़ताल कुछ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों तथा संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आहवान की गई है। बीएमस निरंतर यह पक्ष अपनाया है कि वह चारो श्रम कोड का स्वागत करता है। किंतु उनमें से दो कोड से संबंधित कुछ बिंदुओं पर अपनी आपत्तियां और चिंताएं भी व्यक्त किया है। बीएमस ने स्पष्ट किया है कि वेतन संहिता तथा सामाजिक सुरक्षा संहिता ऐतिहासिक और क्रांतिकारी है। जबकी शेष दो कोड की कुछ धाराओं को लेकर चिंताएं हैं। इन मुद्दों को बीते वर्ष 13 और 21 नवंबर को बीएमस एवं श्रम मंत्री के साथ हुई वार्ता में विस्तार से चर्चा के पश्चात...