बोकारो, फरवरी 2 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो सेक्टर- 4 जाहेर गढ़ में रविवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अवसर पर एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार मेहनतकशों के जीवन और जीविका पर संगठित हमले कर रही है। एक ओर वह देश की प्राकृतिक संपदा की लूट के लिए कार्पोरेट घरानों को खुली छूट दे रही है। वहीं दूसरी ओर मजदूरों - किसानों के अधिकारों को सीमित करते हुए उन्हें गरीबी के दलदल में धकेल रही है। सीटू के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि हमारे पूर्वजों के लंबे संघर्षों और शहादत से पहले मजदूरों को कुछ कानूनी अधिकार हासिल थे। अभी उसे कमजोर करके श्रम कोड बना दिया गया है। कार्य अवधि 8 घंटा को बढ़ाकर 12 घंटा किया जा रहा है। महिलाओं क...