मुंगेर, फरवरी 9 -- धरहरा,एक संवाददाता। एआईयूटीयूसी सहित 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर श्रमिकों के विरूद्ध चार श्रम कोड के विरोध में 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रविवार को धरहरा गांधी मैदान में बिहार विद्यालय रसोइया यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीपीआई (कम्युनिस्ट) के प्रखंड प्रभारी कॉमरेड कामेश्वर रंजन ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रसोइया देशव्यापी आम हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। रसोइयों ने मांग रखी कि उन्हें चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा मिले, न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय तथा ड्रेस उपलब्ध कराया जाए। बैठक में गौरी देवी, शिवानी देवी, रिंकू देवी, सुनीता देवी, केली देवी, मंगवी देवी सहित सैकड़ों रसोइया मौजूद रहीं। वहीं यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.